फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में डीएम को दिखे गड्ढे, क्रीड़ाधिकारी से जताई नाराजगी

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
स्टेडियम में गड्ढे, क्रीड़ाधिकारी पर भड़के डीएम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में ठा. दिनेश सिंह मेमोरियल अंतरजनपदीय टी-20 कप का शुभारंभ करने पहुंचे जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मैदान में गड्ढे देखकर जिला क्रीड़ाधिकारी से नाराजगी जताई। मैदान को ठीक कराने की कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर डीएम ने स्टेडियम के मैदान में गड्ढे देख नाराजगी जताई। उन्होंने क्रीड़ाधिकारी से कार्ययोजना बनाकर देने को को कहा। साथ ही वरिष्ठ खिलाड़ियों से स्टेडियम आने वाले बालक बालिकाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कहा। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर ने उन्हें बताया कि खेल निदेशालय से इस सत्र में कोई प्रशिक्षक नियुक्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

हॉकी, क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग, वॉलीबाल, कुश्ती, फुटबाल, एथलेटिक की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन कोच के अभाव में खिलाड़ियों को खुद अभ्यास करना पड़ रहा है। इसके बाद डीएम ने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रीड़ाधिकारी से कहा कि पांच करोड़ की लागत से बन रहे बैडमिंटन हाल, वेटलिफ्टिंग तथा वालीबॉल मैदान के निर्माण कार्य की जांच कर अवगत कराएं।
फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग टीम पांच विकेट से जीती
स्टेडियम में शुरू हुई ठा. दिनेश सिंह स्मारक अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी ने बैटिंग करके किया। पहले दिन संगम क्लब व फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग टीम के बीच मैच हुआ। इसमें फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग टीम पांच विकेट से जीती। संगम क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

विकास ने 29 रन, विकास सिंह ने 17 रन, कुनाल कनौजिया ने 15 रन बनाए। जवाब में फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की और 13 ओवर में पांच विकेट खोकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मधुराम, बलराम सिंह, प्रबल पाठक, मान ठाकुर, राजीव सिंह, पप्पू मुरहास, दीपक सिंह, शंकर सिंह, राजेश ठाकुर, ब्रजेश प्रताप, कौशलेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें