फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाव, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
शहर में निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शहर में बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भीड़ उमड़ी। जगह-जगह फूलों की वर्षा और आरती उतारी गई। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से शहर गुंजायमान रहा। भजनों की धुन पर भक्त थिरकते रहे। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री मधुराम ने कहा कि ये दिन ऐतिहासिक है। जन-जन मंदिर निर्माण में अपना अंश लगाने को आतुर है।
विहिप की ओर से बनाई गई श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति की देखरेख में दोपहर एक बजे गुरुगांव देवी मंदिर से पूजन के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे पगड़ी लगाए वीरांगना बहनों की टोली चल रही थी। रथ पर सवार भगवान श्रीराम के स्वरूप की जगह-जगह आरती उतारी गई। शोभायात्रा बीबीगंज, तिकोना, चौक, घुमना, लालगेट, रोडवेज बस स्टैंड होती हुई आवास विकास स्थित वन विभाग कार्यालय के बाहर विसर्जित हुई। श्रीराम के भक्तों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर पटाखे छुड़ाए। जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। राम भक्त भजनों पर थिरकते रहे। महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
विज्ञापन

प्रांतीय संगठन मंत्री मधुराम ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है। आठ किमी लंबी यात्रा में भीड़ देखकर साफ हो गया कि मंदिर निर्माण में जिले की सहभागिता रिकार्ड बनाएगी। अभियान प्रमुख दिलीप दुबे ने आह्वान किया कि जब भी निधि जुटाने के लिए लोग पहुंचें, तो उन्हें श्रद्धा से सहयोग राशि अवश्य दें। सह अभियान प्रमुख ऋषिदत्त शर्मा ने कहा कि हर जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों की सहभागिता उत्साहित करने वाली है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, अमर सिंह खटिक, सुशील शाक्य के अलावा भाष्कर दत्त द्विवेदी, सुरेंद्र पांडेय, शिवम दुबे, विमलेश मिश्रा, दीपेश, मदीना खान आदि लोग थे।
कलश लेकर चलीं गायत्री परिवार की बहनें
गायत्री शक्तिपीठ पर पीत वस्त्रधारी तमाम बहनें सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। जिला समन्वयक गोविंद सिंह की देखरेख में पीले वस्त्रों में तमाम भाई भी थे। गोविंद सिंह ने कहा कि गायत्री परिवार मंदिर निर्माण के लिए तन, मन, धन से सहयोग देगा।
इन संस्थाओं का रहा सहयोग
शोभायात्रा में श्रीगंगा सेवा समिति फतेहगढ़, विश्व हिंदू महासभा, हिंदू महासभा, नमामि गंगे, क्षत्रिय महासभा, ब्राह्मण महासंघ, भाजपा, हिंदू जागरण मंच, दुर्गा वाहिनी, वीरांगना वाहिनी, अखिल विश्व गायत्री परिवार, स्वदेेशी जागरण मंच, संस्कार भारती आदि संस्थाओं का सहयोग रहा।
जाम से जूझते रहे शहर के लोग
करीब दो किमी लंबी यात्रा के दौरान बीबीगंज से आवास विकास तक रास्ते में हर चौराहे, तिराहे पर जाम लग गया। रेलवे रोड, लोहाई रोड, तिकोना, घुमना, लालगेट और आवास विकास तिराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसकर लोग परेशान रहे। शाम चार बजे जाम से मुक्ति मिली।
पुलिस-पीएसी के जिम्मे रही सुरक्षा व्यवस्था
शोभायात्रा में सबसे आगे पुलिस की गाड़ी चल रही थी। उसके पीछे सड़क के दोनों ओर पीएसी के जवान थे। किसी को भी रोड पर चलने की अनुमति नहीं थी। भगवान राम का रथ भी सुरक्षा घेरे में था। हर चौराहे-तिराहे पर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

संस्कार भारती ने पहनाई मालाएं
संस्कार भारती के अध्यक्ष समाजसेवी संजय गर्ग की अगुवाई में शोभायात्रा में शामिल लोगों को फूलमालाएं पहनाई गईं। इस मौके पर श्याम गर्ग, जयनारायण दीक्षित, नीरज, सुनील सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें