फर्रुखाबाद। शिक्षक दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बेसिक विभाग की शिक्षिका मनोरमा कनौजिया समेत 74 शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र दिए और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मनोरमा को राज्य अध्यापक का पुरस्कार दिया गया। डीएम ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्ग दर्शक है। युवाओं को समाज के प्रति सजगता का ज्ञान शिक्षक ही देता है।
बढ़पुर ब्लॉक में तैनात शिक्षिका मनोरमा कनौजिया का चयन वर्ष 2019 में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ था। कोरोना की वजह से पिछले वर्ष सम्मान नहीं मिल पाया। कार्यक्रम में सीडीओ एम. अरून्मोली, एडीएम विवेक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
शिक्षिका आदेश को राज्यपाल ने किया सम्मानित
लखनऊ में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ की शिक्षिका आदेश गंगवार को राज्य शिक्षक पुरस्कार देकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। उनको प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम डॉ. दिनेेेश शर्मा, राज्यमंत्री गुलाब देवी भी मौजूद रहे। आदेश गंगवार का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए पिछले वर्ष हुआ था। पर कोरोना की वजह से कार्यक्रम न होने से उन्हें यह सम्मान नहीं मिल सका था।
इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित
शिक्षक मनोरमा कनौजिया, सुनीता, विजय लक्ष्मी, अनुपमा श्रीवास्तव, सीमा त्रिपाठी, दीप्ति गुप्ता, सौम्या, वर्षा राठौर, भारती वर्मा, भारती, आरती मिश्रा, कंचन कटियार, कुसुम वर्मा, फहमीदा बेगम, आस्था, सुरेंद्र पाल, रीतू दुबे, बीनू राना, नेहा सक्सेना, वंदना रानी, रुचि वर्मा, वीरेंद्र सिंह, रेनू जयंत, विनीता चौहान, विनोद कुमार वर्मा, आकांक्षा अग्निहोत्री, सुरेंद्र कुमार, रमिता, राम प्रताप परमार, आकाश कुमार, संजय राठौर, गणेश दत्त शुक्ला, प्रमोद कुमार, पूनम देवी, विमल कुमार, दीपक मिश्रा, शिवम दीक्षित, रेशमा आरा, निधी गुप्ता, पायल गुप्ता, अभिषेक यादव, उपेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, प्रभात कुमार कटियार, वैभव कुमार पाल, संगीता यादव, ऊषा देवी, यदुराज सिंह पाल, रेचन कटियार, लक्ष्मी देवी, सुचित्रा यादव, गजाला सिद्दीकी, राहुल सिंह गंगवार, अजीत कुमार, मुसीरुद्दीन, महेंद्र सिंह, अमन सक्सेना, विनीता पाल, अर्चना राजपूत,लीना सचान, नीरज शुक्ला, आशारानी, अभिषेक कुमार, रागिनी भारदाज, स्नेहलता श्रीवास्तव, शारिक हुसैन, गीता देवी, राजेश कुमार, शिवांगी अग्निहोत्री, गौरव राव, अशी सवा, पुष्पराज सिहं राजपूत, श्वेता सचान, भानू पांडेय, विकास शाक्य, गीता चौहान, यशिका शुक्ला, ज्योत्सना पाल, मीनाक्षी तिवारी, जूली दीक्षित सम्मान मिला।
लखनऊ में हुए कार्यक्रम में शिक्षिका आदेश गंगवार को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करतीं राज्- फोटो : FARRUKHABAD
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका मनोरमा कनौजिया को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करतीं सीडी?- फोटो : FARRUKHABAD