फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के सामने 54 शिकायतें, राहत किसी को नहीं

Tue, 19 May 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर तहसील दिवस में मंगलवार को जिलाधिकारी ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। तहसील दिवस में 54 प्रार्थना पत्र आए लेकिन निस्तारण किसी का भी नहीं हुआ। वहीं सदर तहसील में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। 75 प्रार्थना पत्रों में से मात्र 10 का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


अमृतपुर तहसील में जिलाधिकारी एनकेएस चौहान की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण और रफीक निवासी कुम्हरौर और सर्वेश निवासी गौटिया ने पट्टा से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। अमृतपुर के राधेश्याम त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय अमृतपुर की जमीन से कब्जा हटवाने की फरियाद लगाई। पप्पी देवी निवासी नगला हूसा

कृषक दुर्घटना बीमा दिलवाने की मांग की। अमृतपुर के अखिलेश ने सड़क बनवाने की बात कही। नंद किशोर निवासी गूजरपुर पमारान आर्यावर्त ग्रामीण बैंक राजपुर के प्रबंधक पर केसीसी ऋण दिए जाने पर सुविधा शुल्क मांगे जाने की शिकायत की। सुरेशचंद्र और आदेश कुमार ने सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। बाबूराम निवासी मोकुलपुर ने समाजवादी पेंशन की फरियाद लगाई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी देवेंद्र चौहान को निर्देश दिए कि बाबूराम को 20 किलो चावल और 20 किलो गेहूं तत्काल दिलवाएं। उन्होंने एसडीएम प्रेमनरायन गौतम से कहा कि पट्टा और चकरोड पर कब्जों की अगर दोबारा शिकायत मिलीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

उधर, सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल और उप जिलाधिकारी सुनील वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। भोजपुर के शहाबुद्दीन, कृपाराम, गफूर, वीरभान, संतोष, रामप्रकाश और बहोरिकपुर के अर्जुन ने फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग की। गांव बहोरिकपुर के अर्जुन सिंह, राकेश सिंह, हरेंद्र सिंह, बाबूराम, वीरपाल सिंह, ब्रजनंदन सिंह, गिरंद सिंह, अजीत कुमार सिंह, जागेश्वर और रामनरेश सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि लेखपाल ने सांठगांठ कर ऐसे लोगों को

मुआवजा दिलवाया है, जिनकी फसल बर्बाद तक नहीं हुई है। उन्होंने पात्रों को फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग की।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम बीडी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में पथरामई ग्राम सभा के राजाराम, रमेश, मनोज कुमार, हृदेश, देवेंद्र  ने गांव के शिक्षा मित्र पर चेक के बदले पैसा मांगने की शिकायत की। रूखैया खालिकदादपुर, ग्राम सभा रूटौल के मौजा जरारा के किसानों ने मुआवजा की मांग की। अलाहदादपुर प्राथमिक विद्यालय के

प्रधानाध्यापक सोबरन सिंह और प्रशांत कुमार ने गांव में सफाईकर्मी के लंबे समय से न आने की शिकायत की। दारापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात रसोइया चंद्रकली, श्रीदेवी और रामलली ने प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें बिना किसी सूचना के हटाकर दूसरी रसोइया का चयन कर लिया है। कंपिल के मोहल्ला शुक्लान निवासी प्रवेश पुत्र नन्हेंलाल ने बैंक दलाल पर 6 हजार की ठगी करने का आरोप लगाया। यहां आईं 90 शिकायतों में 11 का निस्तारण किया गया। 

कुटला झील का सुंदरीकरण करवाएं-डीएम
तहसील क्षेत्र अमृतपुर में स्थित कुटला झील का जिलाधिकारी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने झील के सुंदरीकरण के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान मंगलवार को कुटला झील का निरीक्षण करने पहुंचे। झील के पास गंदगी देख उन्होंने कहा कि यहां साफ-सफाई करवाई जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान को झील का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें