फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: डीएम व एसपी ने जिले के बार्डर का किया निरीक्षण, मास्क और सैनिटाइजर बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के कंपिल में लॉकडाउन के दौरान गुरुवार को जिलाधिकारी ने एसपी के साथ जिले की सीमा का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। इसके बाद कस्बा स्थित सामुदायिक रसोईघर में भोजन गुणवत्ता का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार मिश्र ने जिले की सीमा संकिसा, हथौड़ा, बरखेड़ा व ब्राहिमपुर जहांगीर का निरीक्षण कर सीमाओं पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को बिस्कुट, मास्क, साबुन व सैनिटाइजर वितरित किए गए। सभी को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने के साथ सीमाओं पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। जिससे गैर जनपदों से आने वाले वाहनों व व्यक्तियों कड़ी निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें