फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दिव्यांशी ने शतक लगाकर टीम को दिलाई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीके स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन मैचों की महिला क्रिकेट सीरीज न्यू स्टार क्रिकेट एकेडमी कानपुर ने आरके क्रिकेट एकेडमी फर्रुखाबाद को हराकर 3-1 से जीत ली। तीसरे मैच में न्यू स्टार की बल्लेबाजी दिव्यांशी तिवारी ने नाबाद शतक लगाते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


आरके क्रिकेट एकेडमी की कप्तान चांदनी बघेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ओपनिंग करने आईं दुर्गा और हिमांशी राजपूत ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। न्यू स्टार क्रिकेट एकेडमी कानपुर की दिव्यांशी तिवारी ने दुर्गा को 33 रनों पर कैच आउट कराकर पहला विकेट लिया। टीम निर्धारित 35 ओवर में 219 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हिमांशी राजपूत ने 63, चांदनी बघेल ने 24 रन बनाए। अल्का चौहान, दिव्यांशी तिवारी ने तीन-तीन व आयुषी वर्मा ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू स्टार क्रिकेट एकेडमी कानपुर ने 26वें ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। दिव्यांशी तिवारी ने नाबाद 114 रनों की पारी खेली। इसके अलावा वैष्णवी ने 24, माही ने 10 और परी ने 18 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच दिव्यांशी तिवारी को चुना गया। अंपायरिंग शनि दुबे और महेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर दानिश खान, अखिलेश सिंह, नीरज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें