फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुकदमों से दुखी पति ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला तकिया निवासी अश्वनी कुमार जाटव (35) ने रविवार देर रात अपने कमरे में पंखे पर साड़ी से फंदा लगा लिया। परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



मजदूरी करने वाले अश्वनी की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। छोटे भाई कौशल ने बताया कि पांच साल पहले पत्नी अपने मायके आगरा चली गई थी। उसने आगरा और स्थानीय अदालत में मुकदमे किए हैं। भाई कौशल दो स्थानों पर पेशी पर जाता था। भाभी को हर्जा-खर्चा के पांच हजार रुपये देने पड़ते थे। उसके आठ साल का एक पुत्र भी है। परिस्थितियों से वह काफी परेशान था। वह अलग अपने मकान में रहता था। रविवार रात वह शराब के नशे में था। बार-बार रुपये न होने की बात कह रहा था। साढ़े नौ बजे के करीब उसे समझाकर लिटा आया। कुछ देर में ही उसने चीख पुकार मचाना बंद कर दिया। वह घर में पहुंचे तो कमरे में साड़़ी के सहारे पंखे पर लटका मिला। मोहल्ले वालों की मदद से उसे उतारा और सांस होने की आस में लोहिया अस्पताल लाए, मगर उनकी मौत हो चुकी थी। घर में पिता अरविंद कुमार, मां रानी देवी, भाई लकी व कौशल, बहन रश्मी, सिम्मी, कोमल व कामिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि अश्वनी ने फंदा लगाया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें