फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दिलीप की मड़ैया में दो तरफ से कटान, गंगा में समाए दो मकान

Tue, 23 Sep 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-33,गंगा में समाते ग्रामीणों के मकान।संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा की तेज धार का कहर सह रहे दिलीप की मड़ैया गांव में अब दो तरफ से कटान शुरू हो गया। इसमें दो मकान गंगा में समा गए।
विज्ञापन

अभी भी ग्रामीण अपने घरों को नहीं छोड़ पा रहे हैं। उनके साथ मासूम बच्चे भी हैं। कटान कम होने की आस में ग्रामीण तेज धार को निहार रहे हैं।
सोमवार को गंगा की धार ने दिलीप की मड़ैया को दो तरफ से कटान शुरू कर दिया। अब गंगा की धार जिस तरफ काट रही है, वहां कुछ दूरी पर मकान हैं। धार में गिरीश चंद्र का घर गिर गया। उसके बाद करीब 10 मीटर दूरी तक जमीन कट गई। वहीं, उनके भाई का भी मकान कट जाने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव के ही प्रभूदयाल और उनके भाई निरभूदयाल के घरों की एक दीवार गिर चुकी है। जल्द ही पूरा मकान तेज धार में समा जाने की आशंका है। गंगा की धार दो तरफ से बहने से गांव टापू में तब्दील हो गया। जीवन भर की कमाई लगाकर बनाए आशियाने को ग्रामीण छोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। कई मकानों में बुजुर्ग, युवाओं के साथ मासूम बच्चे भी रह रहे हैं। प्रभूदयाल ने बताया कि रात के समय तेज धार की आवाज से नींद नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें