फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए धरना

विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस-वे की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य रिंकू कटियार व अन् - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे जिले से गुजारे जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कटियार रिंकू ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग हैं कि गंगा नदी फर्रुखाबाद से होकर गुजरी हैं तो गंगा एक्सप्रेसवे भी यहां से गुजरना चाहिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कटियार रिंकू ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे जिले से निकल कर कन्नौज, हरदोई, उन्नाव होता हुआ प्रयागराज जाने का निर्णय सरकार ने लिया था। इसकी रूपरेखा भी बन गई थी। लेकिन राजनैतिक हस्तक्षेप से अब गंगा एक्सप्रेसवे को शाहजहांपुर से निकाला जा रहा है। इससे जिले को वंचित कर दिया गया। जिले के लोगों में नाराजगी है।
जिले से गंगा एक्सप्रेसवे निकलने से कुछ विकास की उम्मीद थी, वह भी टूट गई है। शाहजहांपुर जिले से निकालने के निर्णय के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व निर्णय के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे को जिले की सीमा से निकाला जाए। इस दौरान प्रशांत कटियार, असीम गंगवार, लला गंगवार, गौतम गंगवार, आकाश गंगवार, विदेश शाक्य, शशांक कटियार आदि लोग धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें