फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे देव दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फौजी के बेटे देव प्रताप सिंह का भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयन हो गया है। 28 फरवरी से 15 मार्च तक जॉर्डन के मयान में होने वाली जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देव रवाना हो गया है। देव के चयन से जिले के बॉक्सिंग खिलाड़ियों, उत्तर प्रदेश व जिला बॉसिंग संघ के पदाधिकारियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला न्यू आदर्श कॉलोनी निवासी फौजी शैलेंद्र कुशवाहा का बेटा देव बॉक्सिंग खिलाड़ी है। देव ने जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
इसके अलावा हरियाणा के सोनीपत में हुई नेशनल जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक प्राप्त कर चुका है। इसके बाद उसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिला। देव ने चयन प्रशिक्षण कैंप के माध्यम से भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन

वर्तमान में देव मेरठ में बॉक्सिंग प्रशिक्षक भूपेंद्र यादव से प्रशिक्षण ले रहे हैं। देव के भारतीय टीम में चयनित होने से उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के सचिव अनिल मिश्रा, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष शिवम गुप्ता, सचिव संजीव कटियार, हर्षवर्धन कटियार, कामिनी कौशल ने खुशी जताई है। संजीव कटियार ने बताया कि अभी तक अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले से कोई भी नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें