फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया के चार डाक्टरों समेत 35 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले से भेजे गए नमूनों में से 35 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। निगेटिव रिपोर्टों में लोहिया अस्पताल के चार डाक्टर समेत छह स्वास्थ्य कर्मी और राजेपुर सरायमेंदा के एक ही परिवार के छह सदस्य शामिल हैं। मिशन अस्पताल के क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर से रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सात लोगों की छुट्टी कर दी गई है। अभी 41 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करने वाले चार डाक्टर और दो अन्य स्टाफ के नमूने की रिपोर्ट निगेटिव है। कुल 35 नमूने निगेटिव पाए गए। गुरऊशादीनगर और नवाबगंज के लोगों के नमूनों की रिपोर्ट भी निगेटिव है। डिप्टी सीएमओ डा. राजीव शाक्य ने बताया कि अभी भी 41 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है। मिशन अस्पताल में भर्ती राजेपुर सरायमेंदा के एक ही परिवार के छह लोगों समेत अन्य की देर शाम छुट्टी कर दी गई है।
कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार आगरा के पारस अस्पताल में ब्रेन हैमरेज के इलाज के दौरान राजेपुर सरायमेदा की एक महिला में कोरोना के लक्षण मिले थे। उसकी 13 अप्रैल को मौत हो गई थी। प्रशासन ने शव आगरा में ही दफना दिया था।
विज्ञापन

उनके पूर्व सैनिक पति को आगरा में ही क्वारंटीन में रखा गया है। परिवार के सभी सात लोगों को मिशन अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी देर शाम घर आ गए।
मिशन से 10 मरीज लौटे
फर्रुखाबाद। सैफई स्थित कोरोना जांच लैब में क्षमता से ज्यादा नमूने पहुंचने से स्थिति खराब है। समय पर जांच रिपोर्टें नहीं आ पा रही हैं। जिले भर से मिशन अस्पताल के क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर नमूने देने गए 10 लोगों को लौटा दिया गया। डिप्टी सीएमओ डा. राजीव शाक्य ने बताया कि सैफई लैब में नमूने अधिक पहुंचने से जांच में समय लग रहा है। लिहाजा रविवार को नमूने नहीं लिए गए।
हरदोई से लौटे युवक के घर पहुंची टीम
फर्रुखाबाद। अमेठी जदीद में एक युवक शुक्रवार तड़के कार से हरदोई स्थित ससुराल चला गया। वहां से पत्नी और बच्चों को लेकर शनिवार तड़के घर पहुंचा। पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दे दी। शनिवार देर रात पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ घर पहुंची। युवक और उसकी पत्नी के स्वास्थ्य का हाल लिया। हिदायत दी कि अब घर से नहीं निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें