कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में डॉक्टर, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी योद्धा की तरह महामारी को हराने में जुटे हैं। स्पेशल फ्लू कैंप में जेसीज क्लब व व्यापार मंडल (कंछल गुट) ने इन योद्धाओं का पुष्प वर्षा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
नगर स्थित एलवाई डिग्री कालेज में चल रहे स्पेशल फ्लू कैंप में लॉकडाउन से एक दिन पहले नगर के सभी निजी चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही ड्रग एसोसिएशन मुफ्त में दवा बांट रही है। साहसी बालिका टीम भी यहां रोज मरीजों की मदद करती है।
रविवार दोपहर जेसीज क्लब के स्थानीय संस्थापक लक्ष्मीनारायन अग्रवाल, सचिव अभिषेक अग्रवाल, सुधाकर दुबे, व्यापार मंडल के प्रांतीय नेता अनुपम अग्रवाल, पवन गुप्ता, मनोज कौशल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, अतुल गुप्ता आदि फूलमालाएं, मास्क व कुछ गिफ्ट लेकर फ्लू कैंप पहुंचे। वहां एसडीएम अमित आसेरी, सीओ राजवीर सिंह गौर, इंस्पेक्टर विनय राय, डॉ जेयू खान, डॉ. प्रतोष, डॉ. मनीष रस्तोगी, डॉ. शरद, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. आशय गुप्ता, डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. जितेंद्र, डॉ. डीएस चौहान
डॉ. पीसी गुप्ता, डॉ. संतोष अग्रवाल, डॉ. प्रदीप शर्मा व सीएचसी के डॉ. सुनील कुमार व बीसीपीएम विनय मिश्रा, कैंप प्रभारी सतेंद्र कटियार, साहसी बालिका टीम लीडर सिल्की मिश्रा व उनकी टीम पर फूलों की वर्षा की। सभी को फूलमालाएं पहनाकर मास्क व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। उत्साह में सोशल डिस्टेंसिग का भी ख्याल नहीं रहा। हालांकि बीच बीच में एसडीएम सामाजिक दूरी बनाए रखने की कहते रहे।