फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

युवक पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज, दबिश

जहानगंज। क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तान की जीत पर भारत के खिलाफ फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर एक युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, मगर आरोपी पकड़ में नहीं आया।

कमालगंज क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी भाजपा के जिला मंत्री गुरुचरन आजाद ने जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बंथल शाहपुर निवासी अरमान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि पाकिस्तान व भारत के क्रिकेट मैच हुआ था।
भारत की हार व पाकिस्तान की जीत पर अरमान ने भारत के लिए फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसे समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया और क्षेत्र में अशांति होने की आशंका है।
विज्ञापन

एसओ देवेश कुमार ने बताया कि अरमान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी।
Next
AU ऐप में पढ़ें