फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी जेलर पर अप्राकृतिक शोषण का आरोप: पति समेत दो लोगों के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, जांच शुरु

Sat, 01 Jan 2022 09:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में दिव्यांग महिला ने डिप्टी जेलर पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण और पति के मौसरे भाई पर अभद्रता का आरोप लगाया है। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला निवासी दिव्यांग महिला ने मैनपुरी जिले के मोहल्ला निवासी डिप्टी जेलर पति विवेक और उनके मौसेरे भाई सुनील के खिलाफ तहरीर में बताया कि 2011-12 में वह आरोपियों के संपर्क में आई। इस दौरान शादी का झांसा देकर विवेक ने उसका शोषण भी किया।

2018 में विवेक ने डिप्टी जेलर की नौकरी के नाम पर उससे 15.50 लाख रुपये लिए। नौकरी लगने के बाद शादी नहीं की। कानून कार्रवाई का दबाव बनाने पर 29 सितंबर 2019 को विवेक ने उसके साथ शादी की, लेकिन साथ में रखने से मना कर दिया। शिकायत पर पति ने उसका अप्राकृतिक शोषण किया। विरोध करने पर मारपीट की।
विज्ञापन


13 सितंबर 2020 को पति ने उसे जबरन फर्रुखाबाद भेज दिया। अब वह दूसरी शादी करना चाहते हैं। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें