फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटी हुई सड़कों से भी अतिक्रमण हटाने की मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद अधिकारी व व्यापारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु की बैठक की। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के सामने उद्यमी व व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान व अन्ना गोवंश का मामला उठाया। उद्यमियों और व्यापारियों ने कहा कि छूटी हुई सड़कों से भी अतिक्रमण हटना चाहिए। कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की तारीफ की और तिकोना सब्जी मंडी मार्ग का भी अतिक्रमण हटाने की मांग की।
विज्ञापन

उद्यमी चंद्रपाल वर्मा ने कहा कि वर्ष 1992 में मास्टर प्लान की बुकलेट छपी थी। उसमें सड़कों की जितनी चौड़ाई थी, उतना ही अतिक्रमण हटाया जाए। इसका कुछ व्यापारियों ने समर्थन किया। चौक स्थित ऊंची इमारत का अतिक्रमण हटाने के सवाल पर ईओ रविंद्र कुमार ने कहा कि नगरपालिका केस लड़ रही है। न्यायालय से आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों ने खुले नालों पर पटिया डलवाने और कमालगंज में हटाए गए अतिक्रमण की जांच कराने की मांग की। अन्ना गोवंशों के मामले में ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिदिन अन्ना गोवंश पकड़े जा रहे हैं। गोवंश छोड़ने वाले फतेहगढ़ के 189 पशुपालकों की सूची बना ली गई है। इनके विरुद्ध कार्रवाई व एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

उद्यमी करुणानिधि अग्रवाल ने शिकायत की कि इंडियन बैंक से ऋण की धनराशि उनके खाते में स्थानांतरित की गई, लेकिन चेकबुक न मिलने से वह धन आहरित नहीं कर पा रहे हैं। इससे ब्याज भी लगातार बढ़ रहा है।
ऋण संबंधी अन्य शिकायतें भी आईं। तिकोना सब्जी मंडी के मोड़ पर कूड़ा डालने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने एआरटीओ को ई-रिक्शा के रूट निर्धारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही व्यापारियों से कहा कि सड़क किनारे वाहन पार्किंग स्थल न बनाएं।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने एक ज्ञापन सौंपा। अनिल मिश्रा, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, रोहित गोयल, सरल दुबे, मनोज मिश्रा, लाखन सिंह आदि व्यापारी व उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें