फर्रुखाबाद। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) परीक्षा जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर 27 अक्तूबर से शुरू होगी। परीक्षा 29 तक चलेगी।
डीएलएड परीक्षा के लिए जिले में 2994 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जिले में एनएकेपी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद सिटी गर्ल्स इंटर कॉलेज, कानौडिया बालिका इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, रस्तोगी इंटर कॉलेज व महावीर इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
27 को परीक्षा सुबह 10 से 12, दोपहर 1.30 से 3.30, 28 को सुबह 10 से 11, 11.30 से 12.30, दोपहर दो से चार बजे परीक्षा आयोजित होगी। 29 को सुबह दस से 11, पूर्वाहन 11.30 से 12.30 व दोपहर दो से तीन बजे तक परीक्षा का समय रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। प्रवेश पत्र अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। (संवाद)