फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामराज हत्याकांड में आज सुनाया जाएगा निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तिर्वा थानाध्यक्ष रामराज हत्याकांड मुकदमे में बुधवार को विशेष अदालत एंटी डकैती में आज फैसला सुनाया जाएगा। 2006 में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से थानाध्यक्ष की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वर्ष 2006 में कन्नौज जिले के तिर्वा थानाध्यक्ष रहे रामराज यादव ने 16 सितंबर को गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपी सलीम उर्फ फौजी उर्फ बबलू निवासी गुरसहायगंज को पकड़ने के लिए शमसाबाद क्षेत्र में दबिश दी थी। गांव कुईयाधीर के पास रात में चार-पांच बदमाश मिले। घेराबंदी कर उनको पकड़ने का प्रयास किया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में थानाध्यक्ष रामराज यादव, सिपाही गया प्रसाद और एक बदमाश घायल हो गया था। घायल बदमाश को उसके साथी अपने साथ ले गए थे। पुलिस घायल थानाध्यक्ष और सिपाही को लेकर लोहिया अस्पताल आए। वहां डॉक्टर ने रामराज को मृत घोषित कर दिया था। सिपाही गया प्रसाद यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता केके पांडेय ने बताया कि मुकदमे में छह आरोपियों में से एक की मौत हो चुकी है। पांच आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें