कमालगंज। क्षेत्र के गांव कुंवरपुरा में रविवार को घर के कमरे में फंदे पर युवक का शव लटका मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के मना कर दिया।
गंगापार इलाके से जुड़े थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुरा निवासी रामबाबू का 25 वर्षीय पुत्र छविराम खेती व मजदूरी करता था। रविवार सुबह करीब सात बजे छविराम कमरे से नहीं निकला। इस पर परिजन कमरे में पहुंचे तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव लटका देख परिजनों में चीखपुकार मच गयी।
सूचना पर दरोगा अमित यादव घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मां कुसुमा देवी, बहन नीता, ममता, सरिता, भाई विश्राम व शिवराम रो-रोकर बेहाल हो गए।