फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने से किसानों ने पीसीएफ प्रबंधक को घेरा

विज्ञापन
कृषक सेवा केंद्र अमृतपुर में किसानों से बात करते पीसीएफ के जिला प्रबंधक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। पीसीएफ के कृषक सेवा केंद्र पर खाद न मिलने से नाराज किसानों ने निरीक्षण को पहुंचे पीसीएफ प्रबंधक को घेर जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना पर एआर कोऑपरेटिव ने कृषक सेवा केंद्र पर खाद पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमृतपुर कृषक सेवा केंद्र पर मात्र 18 बोरी खाद ही उपलब्ध थी, जो बांट दी गई। इसके बाद खाद लेने पहुंचे किसानों को सचिव हरिओम मिश्रा ने खाद न होने की जानकारी दी। जिससे गुस्साए किसान हंगामा करने लगे। कहा कि सभी समितियों पर खाद आ गई है, तो यहां क्यों नहीं मिलेगी। सूचना पर पीसीएफ जिला प्रबंधक मोहित गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से कहा कि एआर कोऑपरेेटिव ने यहां खाद भेजने से मना कर दिया था, इसीलिए खाद नहीं आ पाई।
किसानों के घेराव करने पर पीसीएफ जिला प्रबंधक ने एआर कोऑपरेटिव को जानकारी दी। इसके बाद खाद भेजने के आश्वासन पर किसान शांत हुए। एआर कोऑपरेटिव विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 30 मीट्रिक टन डीएपी भेजने की उन्होंने अनुमति दे दी है। खाद पहुंचते ही वितरण किया जाएगा। खाद लेने के लिए रामबख्श, रामप्रताप, ज्ञान सिंह, सचिन, प्रमोद, मनोज सहित करीब 100 किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमृतपुर में स्थित साधन सहकारी समिति पर 600 बोरी डीएपी भेजी गई। खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लाइन लग गई। सचिव रविदत्त दीक्षित ने क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को ऋण पर 250 बोरी डीएपी वितरित की। नगद दामों पर खाद नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें