फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिनशेड में करंट आने से युवक व दो मवेशी की मौत

विज्ञापन
गांव धर्मपुर में रोते बिलखते मनोज के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कंपिल। क्षेत्र के गांव धर्मपुर में आंधी से केबल टूटकर टिनशेड पर गिर गया। इससे टिनशेड के पाइप में आए करंट से युवक और दो मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव धर्मपुर निवासी मनोज पाल (26) के मवेशी टिनशेड के नीचे बंधते हैं। पड़ोसी बृजेश के घर का केबल टिनशेड के ऊपर से निकला है। बुधवार शाम आई आंधी में केबल टूटकर टिनशेड पर गिर गया। गुरुवार दिन भर बिजली न आने से किसी ने भी टूटे केबल की ओर ध्यान नहीं दिया। मनोज के दो मवेशी टिनशेड के पाइप से बंधे थे। गुरुवार रात बिजली आई तो करंट टिनशेड से पाइप में आ गया।
इससे दोनों मवेशियों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मनोज मवेशियों को चारा डालने गए, तो उन्होंने मवेशियों को मृत हालत में देखा। मवेशियों को खोलने के लिए उन्होंने पाइप को पकड़ा तो वे भी करंट की चपेट में आ गए। उनकी चीख पर पड़ोसी दौड़े और मनोज को करंट से छुड़ाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने टूटे केबल को टिनशेड से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुओं का पोस्टमार्टम किया। मनोज की मौत से पत्नी रुचि रो-रोकर बेहाल हो गईं। मनोज खेती करते थे और उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें