फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलमंडी पर 12 दुकानें नाले पर बनी मिलीं, खाली करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
दुकान के सामने से पटिया तोड़ने से रोकने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से गुहार लगाते दुकानदार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ चौराहे से लेकर पुल मंडी तक शुक्रवार सुबह अतिक्रमण हटाया गया। दुकानों के बाहर पटियां तोड़ने पर व्यापारी नेता पहुंचे, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट के सख्त रवैये से किसी ने विरोध नहीं किया। पुल मंडी में 12 दुकानें नाले पर बनी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने खाली करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव व नगर पालिका के ईओ रविंद्र कुमार शुक्रवार को फोर्स के साथ फतेहगढ़ चौराहे पर एकत्र हुए। चौराहे से कोतवाली रोड तक अतिक्रमण हटाया गया। दुकानों व नाली के ऊपर रखीं पटियां तोड़ दी गईं।
सूरज अल्ट्रासाउंड के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण देखकर सिटी मजिस्ट्रेट ने उसको जेसीबी से हटवा दिया। अलीगढ़ मिष्ठान के सामने की दुकान की पटियां तोड़ने पर दुकानदार ने मोहलत मांगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने इनकार कर दिया और जेसीबी से पटियां गिरवा दीं।
विज्ञापन

कपड़े की दुकान की पटियां तोड़ने पर व्यापारी नेता मुन्ना लाल वार्ष्णेेय, रवींद्र वैश्य, चमन टंडन मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों से कहा कि नाली के ऊपर कोई पटिया नहीं रहेगी। इस पर कई दुकानदार अपने आप पटिया तोड़ने लगे।
कोतवाली के सामने मिठाई दुकानदार ने दुकान के आगे फर्श बनवा ली थी। उसको जेसीबी से हटा दिया गया। दोना-पत्तल की दुकान के बाहर दोनों ओर की पटियां तोड़ दी गईं। वहां पर नाले की चौड़ाई कम देखकर सिटी मजिस्ट्रेट ने लेखपाल गौरव से नाप कराई। नाप मेें नाला सही मिलने पर वह आगे चली गईं। जाफरी वाली गली से पुल मंडी तक दुकानों के पीछे नाला देखकर सिटी मजिस्ट्रेट ने वहां पर नाप कराई।
नाले के ऊपर दुकानें बनाने का आरोप लगाकर सभी दुुकानों के अंदर तक नाप कराई गई और अंदर तक चूना डलवा दिया गया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के आदेेश पर दुकानों के बाहर दो फीट फर्श तोड़ दी गई। पुल मंडी के पास 12 दुुकानें नाले पर बनी पाई गईं। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानें खाली करने के लिए समय दिया है।
भीड़ को पुलिस ने लाठी पटककर खदेड़ा
पुल मंडी पर भीड़ लगने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस कर्मियों को भीड़ हटाने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों ने लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान कई लोगों को सिटी मजिस्ट्रेट ने वहां खड़े होने पर टोका और घर जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें