फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक पंडाल लबालब, मेला सचिव के कैंप में कार्यक्रम

विज्ञापन
मेला रामनगरिया में देवी जागरण में सजी झांकी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गुरुवार की देर रात हुई झमाझम बारिश से सांस्कृतिक पंडाल पानी से लबालब हो गया। शुक्रवार को मेला सचिव के कैंप कार्यालय में कार्यक्रम कराए गए। कल्पवासी और साधु-संतों के कपड़े भी भीग गए। बावजूद इसके श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर आस्था की नगरी में बारिश से शुक्रवार को भी हालात खराब रहे। बावजूद इसके आस्था कम नहीं हुई। साधु-संत व कल्पवासी गंगा स्नान कर भजन पूजन में लीन रहे। धार्मिक पंडालों में चल रहीं कथाओं में भीड़ रही। भंडारों में प्रसाद भी खिलाया जाता रहा।
आदर्श क्षेत्र में भागवत कथा के समापन पर संतों को भोजन के बाद दक्षिणा देकर विदा किया। बाबा बालकदास महाराज के आश्रम में भी भंडारा हुआ। बच्चा स्वामी शिवस्वरूप महाराज के क्षेत्र में शतचंडी महायज्ञ का जाप चलता रहा। आचार्य शरद वाजपेयी ने श्याम शुक्ला, अम्बुज शुक्ला, सीमा त्रिवेदी के साथ नदेश्वर महादेव महाराज का रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

संपूर्णानंद सरस्वती के क्षेत्र से प्रकाश चैतन्य ने शोभायात्रा निकाली। परिक्रमा मार्ग पर पानी और कीचड़ से काफी दिक्कत हुई। गोपाल छलिया के देवी जागरण में शैफाली द्विवेदी, प्रतिभा श्रीवास्तव, सनी सरदार ने भजन गाये। कल्पवासी व साधु संतों की राऊटियो में पानी भर जाने से रात भर जागते रहे। कई दुकानों में भी पानी भर गया।
अस्पतालों में भरा पानी
अस्थायी अस्पताल परिसरों में पानी भर गया। डॉक्टरों के बैठने की जगह नहीं रही। दवाएं भीग गईं। इससे कर्मियों और मरीजों को खासी दिक्कत हुई।
मेले के सरकारी पंडाल में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, गंगा प्रदूषण निवारण, पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन हुआ। भक्तों ने गंगा मैया को स्वच्छ, अविरल व निर्मल बनाने के लिए भारत सरकार के फैसलों की सराहना की। संयोजक बृजकिशोर मिश्रा ने लोकतंत्र सेनानियों से कहा कि देश के संविधान की रक्षा करनी है तो सीमा पर खड़े सैनिक की तरह खड़ा होना होगा।
जिलाध्यक्ष रामलखन मिश्रा ने भी पर्यावरण पर प्रकाश डाला। वैष्णव संप्रदाय के महंत बाबा बालक दास महाराज ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रामसनेही कनौजिया, मकबूल अहमद, अरुण प्रकाश कटियार, सोनेलाल बाथम, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

रामगनरिया में मेला कार्यालय के बाहर भरा पानी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

मेला रामनगरिया में भजन सुनाती शैफाली द्विवेदी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

ेला रामनगरिया में करतब दिखाते साधु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

मेला रामनगरिया में नृत्य करती कलाकार। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें