फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद सीमा के बैरियर पर पुलिसकर्मियों को दी हिदायत

विज्ञापन
कमालगंज थाने का निरीक्षण करते एडीजी जकी अहमद। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
तहसीलदार व एसओ ग्रामीणों से लेते रहें फीडबैक : एडीजी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कृषि कानूनों को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन की हकीकत जानने को एडीजी ने सोमवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने तहसीलदार व थानाध्यक्षों को ग्रामीणों से संपर्क कर फीडबैक लेते रहने के निर्देश दिए।
एडीजी (एंटी करप्शन) जकी अहमद ने शाम को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा के साथ कलक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था में आने वाली समस्याओं का निस्तारण करने के लिए समीक्षा की। उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर थानाध्यक्षों से वार्ता की। एडीजी ने कहा कि पुलिस व राजस्व विभाग की टीमें बनाकर गांवों में भ्रमण कराया जाए।
विज्ञापन

इसमें देखा जाए कि किसान आंदोलन में कौन-कौन लोग जुड़ रहे हैं। तहसीलदार व थानाध्यक्षों को ग्रामीणों से संपर्क कर जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। किसान आंदोलन रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर पुलिस सतर्कता बढ़ाई जाए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी जिले में आंदोलन संबंधी कोई समस्या नहीं है। किसानों ने सहयोग करने की अपील भी की। एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एएसपी अजय प्रताप, एसडीएम, सीओ आदि मौजूद रहे।
बैरियर का जायजा लिया, थाने में की बैठक
कमालगंज। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एडीजी जकी अहमद ने सोमवार को कन्नौज जिले की सीमा पर काली नदी के पास लगे बैरियर का जायजा लिया। उन्होंने किसान आंदोलन के मद्देनजर सतर्कता बरतने की हिदायत दी। थाने में समीक्षा भी की।
विज्ञापन

एसपी के साथ खुदागंज काली नदी पुल पर लगाए गए बैरियर पर पहंचे एडीजी ने प्रभारी निरीक्षक अजयनारायण सिंह को दिशा निर्देश भी दिए। थाने में क्षेत्र के किसान नेताओं की जानकारी ली। सीओ अजेय कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। बाद में तहसीलदार राजू कुमार और प्रभारी निरीक्षक ने गांव शृंगीरामपुर, रजीपुर व पट्टीकतरौली में किसानों को एकत्र कर बातचीत की। कहा कि सरकार किसान हित के लिए कानून लाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें