फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ से फसलों में आठ करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा की बाढ़ में 12,415 किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। 7258.85 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ में समा गई। इससे किसानों को आठ करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। अब प्रशासन इन किसानों की फसलों में हुई क्षति का आकलन कराकर मुआवजा देने की तैयारी में है।
विज्ञापन


बाढ़ का कहर एक माह से जारी है। खेतों में खड़ी मक्का, धान, गन्ना, उर्द, मूंग आदि फसलें बाढ़ के पानी में बर्बाद हो गईं। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण कराया। साथ ही बाढ़ में फंसे लोगों को शरणालय में रखकर भोजन आदि की व्यवस्था की। अब बाढ़ से हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है। अमृतपुर तहसील क्षेत्र के लोग सर्वाधिक प्रभावित हुए। कायमगंज व तहसील सदर क्षेत्र के गांव भी बाढ़ की चपेट में आए। राजस्व कर्मी बाढ़ से फसलों में हुए नुकसान का सर्वे कर रहे हैं। तीनों तहसील क्षेत्र में अब तक 7258.85 हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसलों में बाढ़ से 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। 12 हजार 415 किसान प्रभावित हुए हैं। कुल आठ करोड़ से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि सर्वे तेजी से चल रहा है। जितना सर्वे पूर्ण हो चुका है, उतने का किसानों को मुआवजा देने की तैयारी भी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें