फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अफसर बन महिला रोडवेज बस अड्डे पहुंची

Sun, 05 Feb 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जींस व टी शर्ट पहने महिला सीबीआई अधिकारी बन रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच गई। यहां पर रोडवेज कर्मियों से पूछताछ करने लगी। शक होने पर कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस महिला को अपने साथ कोतवाली ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। शहर के रोडवेज बस अड्डे पर रविवार की दोपहर एक महिला अपने एक साथी के साथ पूछताछ कार्यालय पर पहुंची। उस समय वहां पर लिपिक बलवीर सिंह यादव बैठे हुए थे।
विज्ञापन


महिला ने रौब दिखाते हुए अपने को सीबीआई इंस्पेक्टर बताया। यह सुनकर कर्मचारी पहले तो घबरा गया। इसके बाद महिला ने उसका टिफिन और बैग चेक करने के बाद जेब की तलाशी कराई। महिला की हरकतों को देख लिपिक को शक हुआ। मौका पाकर उसने फोन कर अपने साथी रमेशचंद्र यादव को बुला लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कोतवाली ले गई। यहां पर भी महिला ने रौब झाड़ा और एसएसआई की कुर्सी पर बैठ गई।

यह देखकर महिला सिपाही ने उसे वहां से उठा कर दूसरी जगह बैठाया। पकड़ी गई महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला कन्नौज जिले की बताई गई। कादरीगेट चौकी प्रभारी ने देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के पति से फोन कर बात की गई और उसे बुलाया गया। उसके पति ने बताया कि पत्नी की दिमागी हालत सही नहीं है। इससे पहले भी वह इस प्रकार की हरकतें कर चुकी है। इसके साथ ही रोडवेज कर्मचारियों ने भी कोई कार्रवाई न करने की बात कही है।
विज्ञापन


उसके पति के आने के बाद जांच की जाएगी। इसके बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया कि महिला का मायका फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में है, जबकि ससुराल कन्नौज में है। उसकी मां व परिवारी जन आए थे। पूछताछ के बाद महिला को मां के हवाले कर दिया गया है। मां ने भी उसकी दिमागी हालत ठीक न होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें