फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत

Mon, 31 Aug 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज रोड अदमापुर भट्ठे के पास सोमवार की शाम आमने-सामने बाइकों की हुई भिड़ंत में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली कायमगंज के गांव रायपुर निवासी हवलदार सिंह यादव अपने चचेरे भाई विश्राम सिंह उर्फ भोला (35) के साथ अपनी ससुराल जहानगंज के
विज्ञापन


गांव डिपन गए थे। सोमवार शाम करीब 4 बजे हवलदार बाइक से चचेरे भाई के साथ घर लौट रहे थे। जब वह लोग अदमापुर भट्ठे के पास से गुजर रहे थे उसी समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक को थाना जहानगंज के गांव बहोरना निवासी धर्मेद्र कश्यप चला रहा था। वह पत्नी किरन (30) और बेटी संजेग के साथ ससुराल से लौट रहे थे। इस

हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।  पुलिस  पांचों घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां डा. धर्मेंद्र ने विश्राम और दूसरी बाइक पर सवार किरन को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन घायलों को भर्ती कर लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिवार के लोग
विज्ञापन


अस्पताल  पहुंचे।  शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। किरन के परिवार वालों ने बताया कि धर्मेंद्र शनिवार को पत्नी को लेकर रक्षाबंधन के त्यौहार पर ससुराल गया था।  वह सोमवार को वापस लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें