फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जनपद शाहजहांपुर निवासी पिता ने बेटे को शराब पिला कर पीटने के आरोप में तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। 
विज्ञापन


 जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लागंज क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी रामपाल ने बताया कि एक मार्च को उनका बेटा श्याम सुंदर व शमसाबाद के हद्दूपुर निवासी कुलदीप पुत्र राकेश परीक्षा देने की कह कर नवाबगंज गए थे। रास्ते में उन्हें कुलदीप के दूर के रिश्तेदार शाहजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र के अदई गांव निवासी प्रमोद व उसकी पत्नी बबली मिल गईं। उन लोगों ने उसे पहले शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसे शमसाबाद थाना क्षेत्र के उलियापुर गांव के पास फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस उसे लोहिया अस्पताल ले गई। जहां से परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने कुलदीप, प्रमोद व बबली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें