फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार काट कर चोरों ने हजारों का माल उड़ाया

Tue, 30 May 2017 12:36 AM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
खेत में पड़े बक्शे को देखते ग्रामीण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कमालगंज। क्षेत्र में चोरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। रव‌िवार की रात चोरों ने एक ही गांव के एक घर में सेध लगाकर और परचून की दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार नकदी समेत हजारों के जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कतरौली पट्टी निवासी सुलेमान खां ने बताया कि बीती रात वह घर के सामने छप्पर में सो रहे थे। घर में कोई नहीं था। रविवार रात चोरों ने घर के पीछे दीवार काट दी। इसके बाद चोर चार जोड़ी पायल, सोने का एक पेंडल, सोने की छह चूड़ी, कान की झुमकी,और 17000 रुपये नक द चुरा ले गए।

सुबह जब वह शौंच के लिए जा रहे थे तभी उन्हें मकान की दीवार कटी मिली। घर में जाकर देखा तो बक्शा गायब था। घरेलू सामान बिखरा पड़ा था। खोजबीन करने पर बक्शा गांव के ही संजय के खेत में पड़ा मिला। इसी गांव में जितेंद्र की परचून की दुकान है। इसमें चोरों ने ताला तोड़कर परचून का सामान और 3000 रूपए नकद चुरा ले गए। एसओ रजनेश चौहान ने बताया कि उन्हें चोरी की किसी भी घटना की जानकारी नहीं है और न ही चोरी की कोई सूचना थाने पर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें