फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज का लुटेरा कमालगंज में गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
गश्त के दौरान थाना पुलिस ने जिला कन्नौज थाना तालग्राम क्षेत्र में हुई लूट के आरोपी को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। तालग्राम पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे से आकर पूछताछ की। गुरुवार रात उप निरीक्षक सर्वेश कुमार कस्बे में गश्त कर रहे थे। राजेपुर सरायमेंदा क्रासिंग के पास संदिग्ध रूप से खड़े युवक को पुलिस ने टोका तो वह भागने
विज्ञापन


लगा। पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस मिले। युवक ने अपना नाम रंजीत पुत्र रामेश्वर निवासी निसवा थाना तालग्राम जिला कन्नौज बताया। पुलिस ने जब तालग्राम पुलिस से रंजीत की हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि रंजीत लूट और मुठभेड़ के मामले में वांछित है। शुक्रवार को थाना तालग्राम के

दरोगा महेंद्र कुमार गौतम थाने आए और उन्होंने रंजीत से पूछताछ की। दरोगा महेंद्र के मुताबिक 20 जुलाई को रंजीत ने तालग्राम गांव के सामने अमित व उनकी पत्नी हीरा देवी निवासी नगला दुर्गा थाना तालग्राम के साथ लूटपाट की थी। 24 अगस्त को रंजीत अपने साथी अशोक, सरवन और गोविंदा निवासी तालग्राम के साथ तालग्राम के सामने लूट की योजना
विज्ञापन


बना रहा था, तभी मुखबिर की सूचना पर अशोक और सरवन को गिरफ्तार कर लिया था। रंजीत और गोविंदा भाग गए थे। सरवन के पास से एक लूट की चेन बरामद हुई थी। उप निरीक्षक सर्वेश ने बताया कि रंजीत को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें