फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की खुली जंजीर के हुक ने ले ली जान

Sat, 29 Apr 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मौके पर घटना की जानकारी लेते पुलिस कर्मी । - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीसीएम की खुली जंजीर के हुक में बाइक फंसने से बाइक काफी दूर तक घसिटती चली गई। इसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। औरैया जिले के थाना अछल्दा के गांव चांदपुर गढ़िया निवासी बबलू (35) पुत्र नत्थू सिंह शनिवार को अपनी पत्नी मंजू (30) व बेटे अमर सिंह व अजय सिंह के साथ बाइक से जा रही थी। थाना क्षेत्र के गांव बहोरिकपुर के पास बाइक सामने से आ रही डीसीएम को क्रास करते समय खुली जंजीर के हुक में फंस गई।
विज्ञापन


इससे बाइक काफी दूर तक घसिटती चली गई। जब तक डीसीएम चालक समझ पाता तब तक बाइक चालक बबलू की मौत हो चुकी थी।  मंजू ने बताया कि उनकी जेठानी के भाई की मौत की सूचना पर परिवार के साथ जिला शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज के गांव काला बझेरा जा रहे थे। दुर्घटना में उनके अलावा बेटे अमर सिंह व अजय सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से डीसीएम और चालक को पकड़कर थाने ले आई। चालक ने अपना नाम औरैया जिले के थाना किशनी के गांव हरिपुरवा निवासी श्यामू बताया।

एसओ नरेंद्र गौतम ने बताया कि अभी तक मृतक के घर से कोई नहीं आया है। इसलिए पंचनामा नहीं भरा जा सका। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। घायलों को उनके कहने पर छिबरामऊ भेजा गया है। बाइक, डीसीएम और चालक को थाने लाया गया है। गले में गंभीर चोटों से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें