फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 05 Jun 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो दिन पहले ससुराल आई महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ससुराली जनों पर दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन


जनपद एटा के गांव पिशौली निवासी महावीर ने अपनी बेटी राधिका देवी (28) की शादी अमृतपुर निवासी देवेंद्र पाठक से अप्रैल 2016 में की थी। इसके डेढ़ माह बाद ही वह मायके चली गई थी। रविवार को देवेंद्र उसे विदा करवा कर लाया था। देवेंद्र की मां नन्ही देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह देवेंद्र कपड़ों की फेरी लगाने गया था। वह किसी काम से तहसील गई थी। लगभग 12 बजे जब आई तो घर का मुख्य दरवाजा बंद था। किसी तरह गेट खोलकर वह अंदर गई, तो ऊपर के कमरे में बहू का शव साड़ी के सहारे छत के कुंडे में लटक रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना तुरंत ही बेटे व बहू के परिजनों को दी।

 उधर, मृतका के भाई चंद्रशेखर का आरोप है कि दो दिन पहले जब देवेंद्र, राधिका की विदा कराकर ले गया था, तब उसे दो लाख रुपये दिए गए थे। इसके बावजूद वह एक लाख रुपये और देेने की मांग कर रहा था। इसी के चलते राधिका की हत्या कर शव टांग दिया गया है।
विज्ञापन


उसने बताया कि मौत की सूचना भी उसे किसी पड़ोसी से मिली। सूचना पर पहुंचे सीओ ने जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें