तमाशा देखने गए छात्र की गला दबा कर हत्या कर दी गई। छात्र का शव शुक्रवार
को गेहूं के खेत में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव
पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। नवाबगंज
थाना क्षेत्र के गांव उखरा निवासी निरोत्तम शाक्य का बेटा सन्नी (6) गांव
के नेहरू जूनियर हाईस्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। गांव के बच्चों के
साथ वह गुरुवार शाम तमाशा देखने निकला।
लेकिन देर शाम तक लौट कर नहीं आया।
परिजनाें ने खोजबीन शुरू की। देर रात तक उसका कहीं पता नहीं लगा। शुक्रवार
तड़के गांव के ही श्रीकृष्ण कठेरिया के गेहूं के खेत में छात्र का शव पड़ा
मिला। इस पर निरोत्तम शाक्य सहित गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे।
परिजनों
ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर करीब 12 बजे एसओ मुकेश यादव मौके पर पहुंचे
और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। एसओ ने बताया कि
बच्चे की हत्या गला दबा कर की जाने की आशंका है। हत्या के कारणों का अभी
खुलासा नहीं हो पाया है। निरोत्तम शाक्य ने अपने भाई समेत चार लोगों पर शक
जताया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।