दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीट पीट कर मार
डाला। मामले की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने दहेज हत्या की रिपोर्ट
दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जिला
एटा के थाना राजारामपुर के गांव बिल्सड़ पट्टी निवासी राकेश दीक्षित ने
बहन सरला देवी की शादी अमृतपुर के गांव मुजहा निवासी रामू के साथ छह साल
पहले की थी।
शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजनों ने दहेज की मांग कर दी।
मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। शुक्रवार
को ससुरालीजनों ने महिला को पीट पीट कर मार डाला। जानकारी होने पर भाई
राकेश दीक्षित परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे।
बहन का शव
देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर
जा पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राकेश ने रामू, कल्लू, दयानंद, जगदीश अवस्थी, शिवमंगला देवी के खिलाफ दहेज
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।