फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा

Mon, 20 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
हरकरनपुर मोड़ पर पलटा पड़ा टैंकर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाइक चालक को बचाने के प्रयास में पेट्रोल भरा टैंकर हरकरनपुर मोड़ पर पलट गया। गनीमत रही कि टैंक के ढक्कन नहीं खुले, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। कायमगंज निवासी सौरभ पालीवाल का पेट्रोल पंप कंपिल में है। सौरभ के मुताबिक रविवार को ऐहतमादपुर टूंडला-आगरा स्थित इंडियन आयल डिपो से टैंकर से उनके पेट्रोल पंप में आ रहा था। टैंकर में 12000 लीटर पेट्रोल था। टैंकर कायमगंज कोतवाली के गांव झब्बूपुर निवासी सुरेश कुमार चला रहा था। आगरा निवासी हेल्पर दर्शन सिंह टैंकर में सवार था।
विज्ञापन


कटिया-कंपिल मार्ग पर हरकरनपुर मोड़ के पास दोपहर करीब तीन बजे बाइक चालक को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक और हेल्पर दोनों बाल-बाल बच गए। टैंकर पलटने से आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। टैंकर के ढक्कन नहीं खुले लेकिन तेल तेजी से रिसने लगा। सूचना पर सौरभ पालीवाल पंप के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने बाल्टियों से पेट्रोल को भरकर ड्रमों में डलवाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को नहीं दी गई।

सौरभ पालीवाल ने बताया कि पेट्रोल पंप तक टैंकर भेजने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है। इसलिए जो भी नुकसान हुआ होगा, उसे ठेकेदार को भरना होगा। उन्होंने बताया कि अगर टैंकर के ढक्कन खुल जाते तो बड़ा हादसा और नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें