फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार पांच घायल

Mon, 20 Mar 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भतीजे की बाइक पर तीन बच्चों के साथ बैठकर महिला ससुराल आ रही थी। खानपुर गांव के पास बाइक में पीछे से मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पांचों लोग घायल हो गए। हरदोई के पचदेवरा थाने के अनगपुर निवासी लालती देवी पत्नी भानू की राजेपुर गांव में ससुराल है।
विज्ञापन


रविवार की शाम को भतीजे विनय कुमार के साथ बाइक से पुत्री खुशबू (4), लक्ष्मी (7), अभिषेक (2) को बैठाकर मायके से ससुराल चांदपुर आ रही थी। गांव के लिए बाइक मोड़ते समय पीछे से तेज गति से आई मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक मैजिक लेकर फरार हो गया। इस हादसे में बच्चों समेत पांचों लोग घायल हो गए। उनको 108 से सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया गया है।  बाइक चलाते समय युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें