फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम किसान के अपहरण का प्रयास

Sun, 06 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सीआईडी ने तेजेंद्र और चंद्र को नार्को के लिए बुलाया तो दोनों ने जांच से ऐन पहले मना कर दिया।
विज्ञापन
आलू की गड़ाई ट्रैक्टर से कर रहे किसान को बदमाशों ने रविवार को सरेशाम घेर लिया। अपहरण के उद्देश्य से आए बदमाश घटना को अंजाम देते। इससे पहले किसान की चीख सुनकर पासपड़ोस गांव के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने फायरिंग करके बदमाशों को खदेड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसान की निशानदेही पर तलाशी शुरू कर दी है। नगला नैन के रहने वाले विकास (32) अमलैया आशानंद के पास अपने खेत में ट्रैक्टर से आलू गाड़ रहा था।
विज्ञापन


शाम करीब 6:30 बजे बदमाशों ने उसके ट्रैक्टर को चारों ओर से घेर लिया। उसने जब गांववालों को आवाज लगाई तो गांववाले फायरिंग करते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गांव से आती भीड़ और फायर की आवाज सुनकर बदमाश पास में ही स्थित गन्ने के खेत में घुस गए। चौकी इंचार्ज आरबी सिंह और थानाध्यक्ष मोहितलाल यादव मौके पर पहुंचे। विकास ने जिस तरफ बदमाशों को भागते बताया। उस तरफ पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। सरेशाम घटी इस घटना से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें