फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेल रहे छात्रों को पीटा

Sun, 06 Sep 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला गढ़ी नवाब न्यामत खां पूर्व स्थित प्लाट में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे छात्र सहित दो को हमलावरों ने पीट दिया। पिता के साथ पुलिस के पास जाने के दौरान हमलावरों ने रास्ते में घेरकर फिर मारपीट की और जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। छात्र के पिता ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी गौरव एल. मलानी इंटर का छात्र है। उसके मुताबिक शनिवार को वह दोस्तों के साथ गढ़ी नवाब न्यामत खां पूर्व (नरेश कोल्ड वाली गली) स्थित प्लाट में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। तभी मोहल्ला नुनहाई निवासी अनुज मिश्र उर्फ टिन्नी अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और साथ गालीगलौज करने लगा। उसने

विरोध किया तो हमलावरों ने उसे पीट दिया। बचाने आए उसके दोस्त पारस पांडेय के साथ भी मारपीट कर दी। घर पर जानकारी देने के बाद पिता भगवानदास उसे लेकर सिल्वर साइन गली से होते हुए रेलवे रोड चौकी जा रहे थे। तभी अनुज अपने साथियों के साथ बाइक से आया और गौरव व उसके पिता के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद जानमाल की धमकी
विज्ञापन


देकर भाग गया। भगवानदास ने अनुज और उसके चार-पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ रेलवे रोड चौकी में तहरीर दी। गौरव ने चौकी इंचार्ज को बताया कि कई दिनों से अनुज उसे परेशान कर रहा है। चार-पांच दिन पहले मोबाइल पर अनुज ने उसके दोस्त पारस पांडेय निवासी राजीव गांधी नगर को भी जानमाल की धमकी दी थी। इसकी रिकार्डिंग भी है। चौकी

प्रभारी ज्ञानप्रकाश ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर हमलावर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
थाना मऊदरवाजा के गांव रसीदपुर निवासी सर्वेश कुमार को गांव के ही दिनेश गाली देने लगे।  इसका  सर्वेश ने विरोध

किया। इस पर  हमलावरों ने सर्वेश के साथ मारपीट कर दी। सर्वेश ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। पुलिस ने दिनेशचंद्र, फूलमती, दीपू के खिलाफ सूचना दर्ज कर ली। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया।

जमीन को लेकर चचेरे भाई को पीटा
जमीन के बंटवारे में हमलावरों ने चचेरे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव रसूलपुर निवासी महेंद्र कुमार और धनीराम चचेरे भाई हैं। इनके बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को इसको लेकर दोनों में फिर झगड़ा हो गया। धनीराम ने महेंद्र कुमार को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। महेंद्र ने धनीराम और रीना पत्नी कमलेश कुमार के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा
पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ सूचना दर्ज दर्ज कराई है। मोहल्ला चिलपुरा निवासी राजीव चौहान शनिवार की रात जन्माष्टमी पर झांकी देखने शहर आए थे। लौटते समय शिवम वर्मा, सन्नी वर्मा और इनके साथियों ने उन्हें रोक लिया। ये गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर

हमलावरों ने राजीव को मारपीट कर घायल कर दिया।  राजीव पक्ष के लोगों ने भी दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर दी। इसमें शहर के मोहल्ला कटराबू अली निवासी मयंक बाजपेई घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एनसीआर

दर्ज कराई है। वहीं शहर के गांव खानपुर नगला निवासी राजेंद्र की गांव के ही मनोज से रंजिश है। इसको लेकर मनोज ने उसके साथ मारपीट कर दी। राजेंद्र की पत्नी मुनीशा देवी बचाने आई तो उसे भी पीट दिया गया। पीड़ित ने मनोज, अंकित, मुन्नीदेवी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।

दो जगह हुई मारपीट में तीन घायल
घर के पानी निकासी और बंटवारे को लेकर दो जगह हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। गांव रसूलपुर निवासी महेंद्र प्रताप ने अपने परिवारीजन धनीराम और रीना देवी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि बंटवारे को लेकर विवाद होने पर दोनों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। वहीं गांव अभयपुर निवासी सतीश चंद्र जाटव की पत्नी धनदेवी

ने गांव के जगपाल जाटव, पाल सिंह, दिनेश जाटव, रघुनाथ जाटव के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि इन लोगों से मुकदमे की रंजिश है। शनिवार को घर के पानी निकासी को लेकर विवाद होने पर इन लोगों ने मारपीट कर दी। बचाने आई देवरानी पूनम को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें