फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ों में कई लोग घायल

Tue, 02 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर मामूली बातों पर हुए झगड़ों में कई लोग घायल हो गए। सभी मामलों में पुलिस को सूचना दी गई है। कस्बा नवाबगंज निवासी किशोर सन्नी कुमार की चाट पकौड़ी की दुकान है। दुकान पर पास का ही अखिलेश चाट पकौड़ी खाने पहुंचा। चाट पकौड़ी खाने के बाद सन्नी ने पैसे मांगे। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान हमलावरों ने सन्नी को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। हमलावराें से बचने के लिए सन्नी अपने घर में घुस गया।
विज्ञापन


हमलावर भी उसके पीछे-पीछे चले आए। इन्हाेंने घर में घुसकर सन्नी की मां उर्मिला देवी और बहन को भी पीट दिया। गंभीर रूप से घायल सन्नी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलावर उनके जेवर लूट ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना मेरापुर के गांव रूपनगर निवासी छात्र रोहित पुत्र राजेंद्र कुमार को मामूली विवाद के चलते गांव के ही रूपेंद्र ने मारपीट कर घायल कर

दिया। घायल छात्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार गांव सोतेपुर निवासी बादशाह की पत्नी शीलादेवी ने ग ांव के गिरंद सिंह और अरविंद सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। इन्हाेंने बताया कि वह अपने खेत पर नहर से पानी लगा रहा था। 
विज्ञापन


आरोपियाें ने  उसका पानी बंद कर अपने खेतों की ओर पानी मोड़ लिया। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया।
गांव देवरामपुर रेलवे क्रसिंग के निकट निवासी बबलू प्रजापति और परिवारी काका के बीच मंगलवार की दोपहर  को विवाद हो गया था। इस पर बबलू की बहन ललिता पुलिस के पास पहुंचीं। पुलिस ने अनसुनी की। इसको लेकर शाम को दोनों पक्षों

में लाठियां और टकोरा चले। इस घटना में बबलू के टकोरा लग जाने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। बबलू की  बहन ललिता, बडे भाई रजनेश और दूसरे पक्ष के काका और इनका रिश्तेदार अंशू घायल हो गया।  मारपीट की सूचना मिलने पर कोतवाल आरपी यादव मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेज दिया  गया।

भाई के प्रेम विवाह का विरोध करने पर मारपीट
प्रेम विवाह का विरोध करने को लेकर पिता-पुत्र के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में पिता और पुत्र घायल हो गए। पिता ने छोटे पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। गांव वनपोई निवासी शिवसागर राजपूत देहरादून में शिक्षक हैं। शिवसागर के मुताबिक उनकी पुत्री प्रवेशलता कानपुर के एक डिग्री कालेज में पढ़ती है। उसी कालेज में राहुल पाल पुत्र फूल सिंह निवासी सरैया भौराजपुर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज भी पढ़ता है। पढ़ाई के दौरान दोनों में

प्रेम हो गया। बात जब घरवालों तक पहुंची तो दोनों के परिजन शादी को तैयार हो गए। 5 जून को शिवसागर की पुत्री की बारात आनी है। शिवसागर का छोटा पुत्र संदीप कुमार इस शादी का विरोध कर रहा था। मंगलवार को संदीप ने अपने सैनिक बहनोई विकास कुमार निवासी तलैया मोहल्ला फर्रुखाबाद को घर बुलाया। संदीप और उसके बहनोई ने शादी रोकने के लिए शिवसागर पर दबाव बनाया। इस पर शिवसागर और संदीप में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।

इस घटना में शिवसागर, उसका बड़ा पुत्र मनोज कुमार और संदीप कुमार घायल हो गए। शिवसागर ने संदीप कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने संदीप को हिरासत में ले लिया। घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। फिलहाल मामले में लिखापढ़ी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें