अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। सभी मामलों में
पुलिस को सूचना दी गई है। शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगा नगर कालोनी निवासी
अजय सिंह की कार को मोहल्ले का ही कन्हैया पांडेय चलाता है। रविवार को दो
लोग उसकी कार को बुक करा कर दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में एक ढाबा पर
खाना खाने के दौरान युवकों ने एक के साथ मारपीट कर दी। चालक ने इसका विरोध
किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। चालक ने गाड़ी को
सिकंदाराव थाने
में खड़ा कर दिया। इस पर युवक गाड़ी से उतर कर भाग गए। युवकों के जाने के
बाद चालक गाड़ी लेकर लौट आया। उसने इसकी शिकायत मालिक से की। मालिक ने
कादरीगेट पुलिस को सूचना दी। उधर दूसरे पक्ष ने घुमना चौकी प्रभारी मुकेश
कुमार को दी। मुकेश ने मालिक को चौकी पर बैठा लिया। इसको लेकर नोकझोंक हो
गई। बाद में अजय को छोड दिया गया। चालक ने 3500 रुपये लूटने का आरोप लगाया।
शमसाबाद
थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैदवाड़ा निवासी आरूबि पुत्र जावेद और दिलशाद
पुत्र दिलदार शमसाबाद से तांगा पर सवार होकर फैजबाग जा रहे थे। दिलशाद और
आरूबि के मुताबिक गांव मुरैठी में चार अज्ञात युवक तांगे पर सवार हुए। तभी
एक युवक का पैर आरूबि के लग गया। उसने विरोध किया तो गुस्साए हमलावरों ने
उसे लाठीडंडों से पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए दिलशाद को भी जमकर पीटा।
इसके बाद हमलावर भाग गए। आरूबि और दिलशाद ने बताया कि फैजबाग
चौकी पहुंचे
तो थाने में जाने को कहा गया लेकिन थाने में भी सुनवाई नहीं हुई।
उधर,
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाले निवासी बालिस्टर सिंह यादव
और विनोद कुमार के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसके चलते दोनों पक्षों के
बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्ष से शांति देवी, ममता और
कमला देवी घायल हो गईं। एक पक्ष से बालिस्टर सिंह यादव ने विनोद कुमार
यादव, राधेश्याम यादव और दूसरे पक्ष
से विनोद कुमार यादव ने बालिस्टर सिंह
यादव और कल्याण सिंह यादव के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। पुलिस ने विनोद
कुमार, राधेश्याम, बालिस्टर यादव और कल्याण सिंह का 151 में चालान कर दिया। कायमगंज
प्रतिनिधि के अनुसार कंपिल थानाक्षेत्र के गंाव सुल्तानपुर पलनापुर निवासी
नेहरूद्दीन की पत्नी शकीला बानो ने सीएचसी में इलाज के दौरान बताया कि पति
रोज शराब पीकर आता है। उसने जब शराब पीने का विरोध किया तो पति, जेठ
गट्टी व जेठानी गुड्डो ने उसे
पीटकर घायल कर दिया। कंपिल थानाक्षेत्र के
गंाव हरकनपुर निवासी संतोष कुमार और रघुनाथ के घरों के बाहर पड़ी सामूहिक
जमीन में नन्हीं देवी ने भैंस बांधने के लिए खूंटा गाड़ दिया। इस पर दोनों
पक्षों में जमकर लाठी चली। इसमें नन्हीं देवी, इनकी पुत्री स्नेहलता, पुत्र
अवधेश और संतोष तथा दूसरे पक्ष से मनोज व नीरज पुत्रगण रघुनाथ, नीरज का
पुत्र दीपेश और हेमलता पुत्री सुधीर घायल हो गए। दोनों ओर से जवाबी एनसीआर
दर्ज कराई गई।