मैना मौजपुर गांव में शुक्रवार को धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : ब्यूरो
शेखपुर सराय में मंगलवार को उप चुनाव होने के बाद देर शाम कुंडपुरा में झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पकड़े गए युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम ने दोनों को जेल भेल दिया। वकील ने एक युवक की जमानत दाखिल की। तब एसडीएम कोर्ट से परवाना रिहाई जारी किया गया। गांव कुंडपुरा में 13 जुलाई 2016 को गयालाल का अपहरण हो गया था। इसकी हत्या कर शव को गंगा में बहा दिया गया था। इस हत्याकांड में पूर्व प्रधान बलवीर उर्फ कल्लू समेत 11 लोगों
के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी सुमित और गौरव को छोड़ कर अन्य आरोपी जेल में निरुद्ध चल रहे है। मंगलवार को ग्राम सभा शेखपुर सराय में प्रधानी का उप चुनाव हुआ। परिणाम आने के बाद गयालाल हत्याकांड के आरोपी बलवीर उर्फ कल्लू के कुछ समर्थक कुंडपुरा गांव में शाम करीब 6 बजे पहुंचे और मृतक गयालाल के पुत्र भूरा उर्फ रमाशंकर को गली देने लगे। विवाद बढ़ने पर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक गयालाल के पुत्र भूरा उर्फ
रमाशंकर और दूसरी पक्ष से कुलदीप को पकड़ कर थाने लाए। दोनों का शांतिभंग मेें चालान कर दिया। दोनों युवकों को पुलिस ने बुधवार को एसडीएम सदर के कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने सदर ने दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपी भूरा उर्फ रमाशंकर के वकील विनय शुक्ल ने कोर्ट में पहुंचकर जमानत दाखिल की। इसके बाद कोर्ट से आरोपी की जेल से रिहाई के लिए आदेश जारी हुआ। वकील विनय शुक्ल ने कमालगंज थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि गयालाल के
हत्यारोपी जेल में निरुद्ध चल रहे है। आरोपियों के परिजनों से मिलकर थानाध्यक्ष ने भूरा उर्फ रमाशंकर को जेल भिजवा दिया जबकि भूरा उर्फ रमाशंकर की जमानत दाखिल कर दी थी। भूरा ने गाली दिए जाने की सूचना दी और पुलिस उसी को पकड़ लाई। इसकी शिकायत डीएम से की गई है। एसओ अजय चौहान ने बताया कि कुंडपुरा में विवाद होने की जानकारी मिलते की पुलिस को भेजा था। दो लोगों को पकड़ा और शांतिभंग में चालान कर दिया। कुंडपुरा में पहले से आपसी विवाद चला आ रहा है।