चुरडू में शराब के नशे में परिजनों को तंग करने और हुड़दंग मचाने के आरोप में अंब पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को अंब पुलिस ने चुरडू में नशे में धुत्त होकर अपने परिजनों को परेशान करने और हुड़दंग मचाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डीएपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।