Police boarded the accused and recovered alcohol handle.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कमिश्नर की फटकार के बाद जिला आबकारी अधिकारी ने टीम के साथ कच्ची शराब बनाने वालों की धरपकड़ के लिए तीन स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुछ पीने वाले तो कुछ बनाने वाले टीम के हाथ लगे।
विधान सभा चुनाव की समीक्षा के लिए कमिश्नर इफ्तेखरुद्दीन ने जिले के अफसरों के साथ बैठक ली। कमिश्नर की फटकार के बाद जिला आबकारी अधिकारी एसके सोनकर ने आबकारी निरीक्षक संजय पांडेय और अन्य निरीक्षकों और पुलिस टीम के साथ शहर के मोहल्ला लकूला में छापा मारा। यहां पर टीम को देखकर कारोबारी अपने घरों से चकमा देकर भाग गए। यहां पर टीम ने भारी मात्रा में जमीन में दबी लहन को निकाल कर नष्ट किया।
इसके साथ ही बंद पड़े कूलरों से कच्ची शराब बरामद की। इसके बाद टीम ने रामलीला गड्डा गिहार बस्ती में छापा मारा। यहां पर टीम ने मकान के अंदर से खाली डिब्बों को कब्जे में किया। छतों से शराब बरामद कर लहन को नष्ट किया गया। टीम ने गंगादरवाजा में छापेमारी की गई। जिला आबकारी अधिकारी एसके सोनकर ने बताया कि 1200 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इस छापेमारी में 11 लोग पकड़े गए। इसके साथ ही 28 कुंतल लहन को नष्ट किया गया।