शहर के मकरंद नगर तिराहे पर एक कंप्यूटर सेंटर में रविवार की रात दो कंप्यूटर व 25 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सेंटर संचालक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मकरंद नगर तिराहे पर एक बिल्डिंग में दूसरी मंजिला पर चल रहे एक कंप्यूटर सेंटर में रविवार रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। संचालक अनिरुद्ध शुक्ला के मुताबिक बीते शनिवार को वे सेंटर में ताला डालकर घर चले गए थे। रविवार को छुट्टी थी।
सोमवार को एक कर्मचारी सुबह आठ बजे सेंटर खोलने को आया तो उसे चैनल के ताले कटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो क्लास रूम में लगे छह कंप्यूटर सिस्टम में दो गायब थे। उसने मामले की जानकारी सेंटर संचालक को दी।
सेंटर संचालक अनिरुद्ध शुक्ला ने जब मौके पर पहुंच कर देखा तो गुल्लक में रखे फीस के 25 हजार रुपये भी गायब थे। उन्होेंने मामले की जानकारी डायल 100 टीम क ो दी। मौके पर पहुंची डायल 100 टीम ने जांच शुरू कर दी। उन्हें मौके से छत के ऊपर से शराब के खाली ग्लास और कुछ खाने-पीने की चीजे मिली है।