फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मारपीट मामले में छह पर डकैती की रिपोर्ट

Fri, 14 Jul 2017 12:09 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
स्वराज एक्सप्रेस गाड़ी में आग की अफवाह से यात्रियों में हड़कंप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शिकोहाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में एक ही परिवार के लोगों के साथ हुई मारपीट और लूट के मामले में जीआरपी ने निल पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में विवेचना मैनपुरी जीआरपी करेगी। डीएम और एसपी ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला गढ़ी नूर खां निवासी शाकिर खां और शहर के मोहल्ला तलैया साहाबजादखान निवासी भाई आरिफ अपने-अपने परिवार के साथ मामा इब्राहिम की बेटी की शादी में शामिल होकर बुधवार की रात शिकोहाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन से लौट रहे थे। रास्ते में नीबकरोरी स्टेशन पर कई युवक ट्रेन में चढ़ गए। युवकों ने शाकिर और उनके भाई के परिवार की महिलाओं से छेड़खानी की।

विरोध करने पर उन लोगों ने चलती ट्रेन में परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की। बाद में ट्रेन पर पथराव किया गया। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं और युवतियों से नगदी, जेवर और मोबाइल लूट कर युवक चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक फरार हो गए। घटना की सूचना पर फर्रुखाबाद जीआरपी ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसपी दयानंद मिश्र, एएसपी त्रिभुवन सिंह अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद डॉक्टर ब्रजेश से इलाज के बारे में जानकारी करने के साथ ही घायलों से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


अफसरों के आने की जानकारी पर जीआरपी एसओ राजेश दुबे भी अस्पताल पहुंचे। यहां पर शाकिर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। एसओ ने छह अज्ञात युवकों के खिलाफ डकैती की निल पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ का कहना था कि घटनास्थल मैनपुरी जीआरपी क्षेत्र का होने के कारण इसकी विवेचना वहां से की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि छेड़छाड़ को लेकर मारपीट हुई थी। लूटपाट की बात सामने नहीं आई है।

वीडियो क्लिप देख आगे बढ़ाई जांच
फर्रुखाबाद। जीआरपी ने ट्रेन में हुई मारपीट के मामले में बनाई गई वीडियो क्लिप को अपना हथियार बनाया है। हमलावरों तक पहुंचने के लिए जीआरपी एसओ ने वीडियो क्लिप देखी। मैनपुरी जीआरपी को भी यह क्लिप उपलब्ध कराई गई है। इसमें मारपीट करने वाले युवकों के चेहरे और बाइक के नंबर दिख रहे हैं। इसके आधार पर हमलावरों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें