फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये की दुकानें खाली कराने पर मारपीट

Thu, 17 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सड़क पर फेंका हुआ सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कायमगंज। किराये की दुकानें खाली कराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। नगर के मोहल्ला लोहाई निवासी सुमन गुप्ता, रोहित गुप्ता, हर्षित गुप्ता का सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय में गल्लामंडी स्थित उनकी तीन दुकानों को खाली कराने का मुकदमा चल रहा है। यह दुकानें नगर के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी सत्यप्रकाश, श्रवण कुमार, प्रमोद कुमार, सुबोध कुमार के पास किराए पर थीं।
विज्ञापन


बुधवार को कोर्ट का आदेश लेकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने किराएदार ब्रजवासी गुप्ता व सत्यप्रकाश गुप्ता से दुकान खाली करने के संबंध में कहा और कोर्ट के फैसले के संबंध में जानकारी दी। इसी दौरान सुमन गुप्ता पक्ष के लोग भी आ गए और विकलांग ब्रजवासी की दुकान का सामान निकाल कर बाहर फेंकने लगे। इस पर दुकानदार ने एतराज जताया। गुस्साए सुमन पक्ष के लोग आपे से बाहर हो गए सामान सड़क पर फेंकने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। एक पक्ष से अंकित ने वहां रखा गैस सिलेंडर खोल दिया, जिससे गैस का रिसाव होने लगा। इस पर पुलिस के हाथपांव फूल गए।

पुलिस ने गैस सिलेंडर बंद किया। ब्रजवासी केरोसिन छिड़क कर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने लगे। पुलिस ने जैसे-तैसे माचिस छीनी। मारपीट में मुन्नी देवी घायल हो गईं। इस दौरान सत्यप्रकाश के भाई प्रमोद गुप्ता ने भी खुद के ऊपर केरोसिन डाल लिया। पुलिस ने उसे पकड़कर जीप में बैठा लिया।  इसी बीच किराएदार पक्ष के वकील पहुंच गए और कोर्ट का आदेश दिखाने को कहा। आर्डर दिखाया तो वकील ने कहा कि यह अपील है, आर्डर दिखाओ। इस पर फिर हंगामा होने लगा। पुलिस दोनो पक्षों को कोतवाली में आने की बात कहकर चली गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें