फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को घर से उठाकर दुष्कर्म

Tue, 24 Feb 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ सो रही बच्ची को घर से उठाकर वहशियों ने दुष्कर्म किया। सुबह करीब तीन बजे मां जागी तो बच्ची को बिस्तर पर न देख चौंक गई। खोजबीन में परिजनों को बच्ची गांव के बाहर फूलाें के खेत में लहूलुहान हालत में मिली। परिजनों ने गंभीर हालत में बच्ची को लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे एसपी विजय यादव ने जांच पड़ताल की।  दरिंदों का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने मौके से चाकू और डिटॉल की शीशी बरामद की है।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा इलाके का रिक्शा चालक सोमवार की रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था।  घर में टीनशेड पड़ा है लेकिन दरवाजा नहीं लगा है। रात के समय रिक्शा चालक पत्नीी और चार साल की बच्ची के साथ सो रहा था। रात मे किसी समय अज्ञात आरोपी बच्ची को उठा ले गए। रात करीब 3 बजे बच्ची की मां जागी तो बच्ची को न पाकर चौंक गईं। मां ने बच्ची के पिता क ो इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग खोजबीन में जुट गए। तभी फूलाें के खेत से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी।

इस पर परिजनों के अलावा मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। यह बच्ची को बगिया में से उठा कर घर ले आए। रक्त स्राव रुक नहीं रहा था। इससे परिजनों को होश उड़ गए। परिजनों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बच्ची को सिविल अस्पताल लिंजीगंज लेकर आई।
विज्ञापन


यहां पर डा. आशा भल्ला ने बच्ची का मेडिकल किया। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। एसपी विजय यादव ने घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। एसपी ने परिजनों से जानकारी की। वारदात स्थल पर   चाकू और डिटॉल की शीशी पड़ी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी ने एसओ को घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात दुष्कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें