फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरौरी में भिड़े दो पक्ष, दस जख्मी

Tue, 25 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी में दो पक्षों के बीच जमकर लाठीडंडे व टकोरे चले। इस घटना में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों से क्रास एनसीआर दर्ज कर ली।गांव पुरौरी निवासी बली मोहम्मद और बदलशेर के खेत पास-पास हैं।
विज्ञापन


खेत के बीच से मेड़ गई है। बली मोहम्मद के अनुसार बदलशेर ने उसके खेत की मेड़ तोड़ दी। जब बली मोहम्मद के पिता जान मोहम्मद को इसका पता चला तो वे सोमवार सुबह इसकी शिकायत करने बदलशेर के घर गए। इस दौरान बदलशेर, जान मोहम्मद के साथ गालीगलौज करने लगे।

गुस्साए  बदलशेर आदि बली मोहम्मद के घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर लाठीडंडे और टकोरे चलने लगे। इस दौरान किसी ने थाना पुलिस को सूचना दी तो पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष से बली मोहम्मद, इनकी पत्नी रूबीना, दीन मोहम्मद, हसीना बेगम, जान मोहम्मद, शायरा और दूसरे पक्ष से बदलशेर, नवीजन, अलीदराज और हसन मोहम्मद घायल हो गए। एक पक्ष से बदलशेर ने दीन मोहम्मद, बली मोहम्मद, मोहद्दीन, सलमान और दूसरे पक्ष से बली मोहम्मद ने अली दराज, हसन मोहम्मद और बदलशेर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें