फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के झगड़े में परिजनों ने प्रधानाचार्य को पीटा

Tue, 04 Aug 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक स्कूल के हास्टल में रहने वाले दो छात्रों के बीच हुए विवाद में एक बच्चे के पिता ने अपने साथियों के साथ स्कूल पहुंच कर हंगामा किया। असलहे लहराने से स्कूली छात्रों में हड़कंप मच गया। इसका विरोध करने आए प्रधानाचार्य को छात्र के पिता ने पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने जहानगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जहानगंज बघार नाले के पास स्थित राजपूताना पब्लिक स्कूल में आवास विकास कालोनी निवासी एक बच्चा  हॉस्टल में रहकर कक्षा छह की पढ़ाई कर रहा है। इसका छिबरामऊ निवासी हॉस्टल के साथी से मंगलवार की दोपहर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने पर आवास विकास कालोनी निवासी छात्र ने अपने पिता को जानकारी दी। इसके पिता अपने अन्य पांच छह

साथियों के साथ असलहे लेकर स्कूल पहुंच गए। यह छिबरामऊ वाले छात्र  को  खोजने लगे। इसकी जानकारी प्रधानाचार्य सुबोध कुमार निवासी जगतसिंहपुर उड़ीसा, वर्तमान निवासी फतेहगढ़ को मिली। उन्होंने हास्टल में असलहे लेकर आए छात्र के परिजनों को बाहर जाने के लिए  कहा। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। छात्र के पिता ने साथियों के साथ प्रधानाचार्य की पिटाई शुरू
विज्ञापन


कर दी। इससे हॉस्टल के बच्चों में भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर अपने साथियों के साथ फरार हो गएया। प्रधानाचार्य सुबोध कुमार रथ ने जहानगंज थाने पहुंच कर हमलावर छात्र के पिता व पांच छह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों के आपसी विवाद में एक छात्र कापिता पांच छह लोगों के साथ असलहे लेकर स्कूल में घुस

आया। इसका विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। स्कूल बंद कराने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। पीड़ित की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें