फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी से फोन पर अभद्रता करने वाला पकड़ा

Tue, 04 Aug 2015 11:12 PM IST
Madotanda
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत्त युवक ने सांसद वरुण गांधी को फोन कर अभद्रता कर दी। सांसद ने इसकी सूचना डीएम और एसपी को देकर कार्रवाई को कहा। एसपी के निर्देश पर फोनकर्ता का नंबर ट्रेस कर पुलिस युवक को पकड़ लिया। लेकिन शाम को वरुण गांधी से माफी पुलिस ने उनके कहने पर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी रोशनलाल ने सोमवार की रात शराब पीने के बाद सांसद वरुण गांधी को फोन कर दिया। कुछ देर बाद करने के बाद उनसे अपशब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। इस पर वरुण गांधी ने फोन काटकर उसका मोबाइल नंबर डीएम और एसपी को देकर कार्रवाई के निर्देश दिए। वरुण गांधी से अभद्रता की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई और दिए गए नंबर का लोकेशन ट्रेस कर माधोटांडा पुलिस ने रात को ही उसे पकड़ लिया। पूरी रात हवालात में बंद रहने के बाद सुबह घर वालों ने भाजपा नेताओं से संपर्क किया। इसके बाद बराही के प्रधान सुखदीप सिंह लाडी के माध्यम से वरुण गांधी से बात की गई। अभद्रता करने वाले युवक द्वारा गलत मानने पर वरुण गांधी ने उसे माफ कर दिया और पुलिस को उसे छोड़ने को कहा। सांसद के कहने पर एसओ ने आरोपी युवक को मंगलवार शाम को छोड़ दिया। इसको लेकर थाने पर पूरे दिन गहमा गहमी रही है और थाने के बाहर भीड़ जमा रही। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया अधिकारियों के निर्देश पर लक्ष्मीपुर के युवक को हिरासत में लिया गया था लेकिन आरोपी पक्ष की वरुण गांधी से वार्ता होने और उनके द्वारा माफ कर दिए जाने पर युवक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें