फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम बम की दहशत, स्टेशन की सुरक्षा भगवान भरोसे

Sun, 04 Oct 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइम बम की दहशत में छावनी बने रेलवे स्टेशन पर दूसरे दिन रविवार को सुरक्षा व्यवस्था फिर से भगवान भरोसे नजर आई। आरपीएफ और जीआरपी के जवान कहीं नजर नहीं आए। प्लेटफार्मों पर भी लोग बाइकें दौड़ाते रहे। कासगंज-कानपुर और छपरा एक्सप्रेस से उतरे यात्री पार्सल और बैग आदि भारी सामान लेकर आराम से आवागमन करते रहे। फतेहगढ़ रेलवे
विज्ञापन


स्टेशन पर भी प्लेटफार्म पर बाइकें आती जाती रहीं। शनिवार तड़के रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद के प्लेटफार्म -1 पर स्थित पार्सल घर के पास टाइम बम मिला था। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. और जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह समेत जिले भर का फोर्स के अलावा आरपीएफ और जीआरपी फोर्स भी पहुंच गई थी। चप्पे-चप्पे पर खाकी नजर आ रही थी। कानपुर से

आए बम निरोधक दस्ते ने दोपहर 1.15 बजे बम डिफ्यूज किया। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन कड़ी चौकसी की उम्मीद थी। इसके विपरीत दूसरे दिन रविवार को रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर कहीं भी जीआरपी और आरपीएफ के जवान नजर नहीं आए। दोपहर करीब 12.15 बजे कानपुर से छपरा एक्सप्रेस प्लेटफार्म 3 पर आकर खड़ी हुई। ट्रेन से उतरे यात्री भारी
विज्ञापन


पार्सल लेकर उतरे लेकिन जीआरपी और आरपीएफ के न होने से बेरोकटोक बाहर निकल गए। दोपहर 11.50 बजे प्लेटफार्म 2 पर कासगंज से कानपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी। इस दौरान भी सुरक्षा कर्मी लापता थे। इससे साफ है कि इतनी बड़ी बात होने के बावजूद दूसरे दिन आरपीएफ और जीआरपी की लापरवाही जस की तस है। फतेहगढ़ स्टेशन पर भी

यही हाल दिखा। फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ दोनों स्टेशनों पर मेन गेट के अलावा कई बाईपास रास्ते हैं। यहां से आनाजाना भी बेरोकटोक होता है। ऐसे में सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।

आरपीएफ प्रभारी बोले, जीआरपी जाने
आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह प्लेटफार्म 2 पर स्थित कार्यालय में सादा वर्दी में अकेले बैठे थे। शनिवार को रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर टाइम बम मिलने के मामले में कोई क्लू मिलने की बात जब अमर उजाला संवाददाता ने पूछी तो उन्होंने जवाब दिया कि जीआरपी जाने। संदिग्ध हालात में पकड़े युवक को छोड़ा गया या नहीं और एटीएस ने इसमें क्या छानबीन की तो इसका भी जवाब था कि यह सब जीआरपी जाने।

एसपी जीआरपी ने पहुंचकर की जांच
रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर मिले बम के मामले में शनिवार देर रात जीआरपी के पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर मातहतों से घटना की जानकारी ली। रात करीब 10.15 बजे अलीगढ़ से जीआरपी के एसपी गोपेशनाथ खन्ना रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद हिरासत में लिए गए युवक शमसुल और उसके परिजनों से

मोबाइल पर पूछताछ की। मातहतों को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाए। जरा सा भी शक होने पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उससे गहनता से पूछताछ करें। थानाध्यक्ष अरुण कुमार को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।


पकड़े गए युवक के भाई व मां आए
थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने मोबाइल पर बताया कि शनिवार रात शमसुल की मां आमना बेगम और शमसाद जीआरपी थाने आए थे।। वह बैठक में भाग लेने आगरा गए हैं। लौटकर आने के बाद फिर से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल शमसुल जीआरपी थाने में है और उसे छोड़ा नहीं गया है। शमसुल का 13 अक्तूबर को आगरा से चेन्नई तक का रिजर्वेशन है। पूछताछ में उसने बताया कि वह चेन्नई रिश्तेदारी में जा रहा है। जीआरपी को उसके पास से फर्रुखाबाद से कासगंज तक की टिकट भी मिली।

कायमगंज जीआरपी इंचार्ज करेंगे विवेचना
फर्रुखाबाद। टाइम बम मिलने की घटना की विवेचना कायमगंज जीआरपी चौकी इंचार्ज कौशल परवीन करेंगे। इस मामले में अज्ञात में आईपीसी की 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पार्सल बाबू, कैंटीन मालिक व ट्रेन चालक से हो सकती पूछताछ
टाइम बम मिलने के मामले में पार्सल घर के बाबू, कैंटीन मालिक और 15029 फर्रुखाबाद-कासगंज ट्रेन के चालक से पूछताछ हो  सकती है। शनिवार को प्लेटफार्म 1 पर स्थित पार्सल घर के पीछे दीवार पर टाइम बम मिलने के मामले में जीआरपी और आरपीएफ के आला अफसर एक-एक क्लू की जानकारी करने में जुटे हैं। एटीएस भी डेरा जमाए है। टाइम बम

रखने को लेकर जांच की जा रही है कि कहां चूक हुई जो अज्ञात हमलावर को बम लगाने का मौका मिल गया। रेलवे के कर्मचारियों को भी शक के दायरे में लिया जा सकता है। जीआरपी सूत्रों की मानें तो इस मामले में पार्सल घर के बाबू एके दुबे, कैंटीन मालिक झब्बू गुप्ता और 15029 फर्रुखाबाद-कासंगज ट्रेन के चालक विश्राण मीना से पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें